अंग्रेजी व्याकरण क्या है ? समझे

दोस्तों अगर आप अंग्रेजी व्याकरण सीखना चाहते हैं तो मैं आपको कुछ ही दिनों में कंप्लीट अंग्रेजी व्याकरण सिखा दूंगा जिनसे कि आप इंग्लिश के एक एक सेंटेंस शुद्ध शुद्ध बोलना पढ़ना और लिखना सीख जाएंगे !

लेकिन इसके लिए आपको मेरे द्वारा बताए गए इंग्लिश ग्रामर के सभी चैप्टर को पढ़ना होगा अगर आप ऐसा करते हैं तो 100% आप इंग्लिश को शुद्ध शुद्ध लिखना पढ़ना और बोलना कुछ ही दिनों में सीख जाएंगे तो चलिए शुरू करते हैं आज का क्लास

English Grammar क्या है ?

Grammar is the branch of science that learns us how to read, write and speak correctly.

ग्रामर विज्ञान की वह शाखा है जो हमें शुद्ध शुद्ध पढ़ना लिखना और बोलना सीख लाते हैं !

There are mainly 5 types of grammar! Grammer के मुख्यतः 5 भेद होते हैं !

अंग्रेजी व्याकरण को शब्दों, वाक्यांशों, खंडों, वाक्यों और वर्णों के आधार पांच भागों में विभाजित किया गया है जो निम्नलिखित है

  1. Orthography : वर्ण विचार
  2. Etymology : शब्द विचार
  3. Syntax : वाक्य विचार
  4. Punctuation : चिन्ह विचार
  5. Prosody : छंद विचार

1. Orthography जिसका मतलब होता है वर्ण विचार के अंतर्गत अंग्रेजी के वर्गों का अध्ययन किया जाता है को Orthography (वर्ण विचार) कहते हैं !

उदाहरण के जरिए समझें :-

Vowel; a, e, i, o, और u तथा हिंदी स्वर; अ, आ, इ, ….अ: आदि.

Consonant: B, C, D, F, …… Z तथा हिंदी व्यंजन; क, ख, ग, घ, …. ज्ञ आदि.

2. अंग्रेजी ग्रामर का वह भाग जिनमें शब्दों का अध्ययन किया जाता है शब्द विचार कहलाता है शब्दों को उनके कार्य के अनुसार कई अलग-अलग भागों में विभाजित किया गया है जिन्हें पार्ट्स ऑफ स्पीच भी कहा जाता है और Parts Of Speech को 8 भागों में बांटा गया है जो निम्नलिखित है :-

  1. Noun : ( संज्ञा )
  2. Pronoun : ( सर्वनाम )
  3. Verb : ( क्रिया )
  4. Adjective : ( विशेषण )
  5. Adverb : (  क्रियाविशेषण )
  6. Preposition : ( संबंध सूचक )
  7. Conjunction : ( संयोजक )
  8. Interjection : ( विस्मयादिबोधक )

3. अंग्रेजी का वह भाग जिनमें वाक्य का अध्ययन किया जाता है वाक्य विचार कहलाता है वाक्य को इनके भेद के अनुसार इन्हें चार भागों में बांटा गया है जो निम्नलिखित हैं :

  1. Affirmative Sentence
  2. Negative Sentence
  3. Interrogative Sentence
  4. Negative Interrogative Sentence

पुराने ग्रामर के अनुसार अध्ययन में वाक्य विचार को Subject Verb Agreement के नाम से जाना जाता है जो कि किसी वाक्य के सब्जेक्ट के नंबर तथा पर्सन के अनुसार Verb का उपयोग करना सिखाता है अर्थात आप समझ सकते हैं

Subject Singular होने पर Verb भी Singular होगा

Subject Plural होने पर Verb भी Plural होगा

4. अंग्रेजी ग्रामर का वह भाग जिनके अंतर्गत विराम चिन्ह का अध्ययन और अंग्रेजी वाक्यों को पूर्ण  रूप से अर्थ वाला बनाने के लिए किया जाता है जिन्हें विचार कहलाता है

वाक्यों को सरल सटीक और महत्वपूर्ण बनाने के लिए चिन्ह विचार का उपयोग किया जाता है नीचे दिए हैं मैंने कुछ चिन्ह विचार जिनको आप देखकर समझ सकते हैं

  • Full Stop ( पूर्ण विराम ) – (.)
  • Interrogation (प्रश्नवाचक चिह्न) – (?)
  • Comma (अल्प विराम) – (,
  • Colon (अपूर्ण विराम) – (:)
  • Semi Colon (अर्द्ध विराम) – (;)
  • Exclamation Mark (विस्मयादिबोधक चिह्न) – (!)
  • Colon Dash (विवरण चिह्न) – (:-)
  • Brackets (कोष्ठक) – () [] {}

5. अंग्रेजी ग्रामर का वह भाग जिनके अंतर्गत अंकित रस, अलंकार, दोहा, चौपाई, छन्‍द का उपयोग किया जाता है कहलाता है अंग्रेजी ग्रामर के इस भाग को समझना थोड़ा कठिन जरूर होता है लेकिन जब आप इसे एक बार समझ जाएंगे और सीख जाएंगे तो यह आपको बेहद ही आसान लगेगा

उदाहरण के लिए समझे

Ode – शोक गीत Ballad – प्रेम गीत Elegy – लोकगीत और Rhyme – तुकबंदी

अंग्रेजी ग्रामर क्या है मुझे उम्मीद है कि आप काफी अच्छी तरीके से समझ गए होंगे अगर आपके मन में अंग्रेजी ग्रामर क्या है को लेकर कोई भी समस्या हो तो नीचे कमेंट बॉक्स में लिखकर हमें से पूछें

Leave a Comment